लोड हो रहा है... | --:--:-- --
लोड हो रहा है... | --:--:-- --
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

रायपुर: देर रात रायपुर में चलती कार में आग, जनहानि की खबर नहीं

चलती कार में आग लगने की घटना रायपुर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रायपुर।

देर रात एक चलती कार में आग लगने की घटना ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई, जब कार कालीबाड़ी से घड़ी चौक की ओर जा रही थी। जानकारी के अनुसार, कार जैसे ही सुभाष स्टेडियम के पास पहुंची, इंजन भाग में आग लग गई।

आग लगने की सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन को दी गई, हालांकि राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं है। घटना रात 12 बजे के बाद की बताई जा रही है, जब कार के चालक ने आग की लपटों को देखकर वाहन को तुरंत रोका।

यह पहली बार नहीं है, जब चलती कार में आग लगने की घटना सामने आई है। इससे पहले भी ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं, जो कार मालिकों के लिए चिंता का विषय बन गई हैं।

स्थानीय प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और कार के मालिक से पूछताछ की जा रही है ताकि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा सके।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment