Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

प्रथम ऑल इंडिया पुलिस वेटलिफ्टिंग क्लस्टर चैंपियनशिप 2024/25 का सफल आयोजन, विजेताओं को किया गया सम्मानित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

प्रथम ऑल इंडिया पुलिस वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2024

 

भिलाई (रोहितास सिंह भुवाल)।

छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा आयोजित प्रथम अखिल भारतीय पुलिस वेटलिफ्टिंग क्लस्टर 2024-25 का आयोजन भिलाई में 23 से 27 सितंबर तक हो रहा है। प्रतियोगिता के चौथे दिन, भिलाई के जैन भवन, अग्रसेन भवन सेक्टर 6, और महाराष्ट्र मंडल सेक्टर 4 में आयोजित योगा, पावरलिफ्टिंग और वेटलिफ्टिंग इवेंट्स के विजेताओं को सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सीएएफ विवेकानंद सिन्हा, पुलिस महानिरीक्षक पीएचक्यू अजय यादव, पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग, डीआईजी सीएएफ, पुलिस मुख्यालय रायपुर डी श्रवण, और कमांडेंट प्रथम बटालियन राजेश कुकरेजा ने मेडल सेरेमनी में विजेताओं को पदक प्रदान किए।

रिथमिक योग पेयर के परिणाम:

  • स्वर्ण पदक: गायत्री और नीतू (राजस्थान पुलिस)
  • रजत पदक: आनंदी और नीतू (बीएसएफ)
  • कांस्य पदक: जसनदीप और संदीप कौर (पंजाब पुलिस)

वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता (महिला वर्ग):

  • 87 किलोग्राम वर्ग:
    • स्वर्ण पदक: डिंपी (CISF)
    • रजत पदक: मोधुस्मृता (SSB)
    • कांस्य पदक: अरमबम (BSF)
  • 87+ किलोग्राम वर्ग:
    • स्वर्ण पदक: मनप्रीत (पंजाब पुलिस)
    • रजत पदक: मयूरी (CISF)
    • कांस्य पदक: अनुराधा (तमिलनाडु पुलिस)

वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता (पुरुष वर्ग):

  • 102 किलोग्राम वर्ग:
    • स्वर्ण पदक: सिद्धांत (उत्तर प्रदेश पुलिस)
    • रजत पदक: अंकित (CRPF)
    • कांस्य पदक: मनजोत (चंडीगढ़ पुलिस)

मेडल सेरेमनी में डिप्टी कमांडेंट प्रज्ञा मेश्राम, डिप्टी कमांडेंट सभा अंजुम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वेद व्रत सिरमौर, सहायक कमांडेंट संदीप मोरे, डीएसपी संजय पुंढीर, उप पुलिस अधीक्षक सतीश ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी, डीएसपी चंद्र प्रकाश तिवारी एवं पुलिस पीआरओ प्रशांत कुमार शुक्ला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मानकों का पालन करते हुए आयोजित की गई है, जिसमें राष्ट्रीय डोप रोधी एजेंसी के सभी नियमों का पालन किया गया है। उच्चतम खेल परंपराओं के साथ चतुर्थ दिवस का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

news paper editing
previous arrow
next arrow

Leave a Comment