Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सुकमा में जादू टोने के शक में एक ही परिवार की पांच लोगों की हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • कोंटा के एतकल गांव में हुई वारदात से शहर में माहौल गमगीन, पुलिस कार्रवाई में तेजी।

सुकमा (कौशल संदुजा)

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक ही परिवार के पाँच लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। यह घटना रविवार सुबह कोंटा अंतर्गत एतकल गांव में घटी। जादू टोने के शक में तीन महिलाओं और दो पुरुषों की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या की गई।

सुखद पीड़ितों के परिवार में हाहाकार मच गया है। जानकारी प्राप्त होते ही कोंटा पुलिस मौके पर पहुँची और शवों को अपने कब्जे में ले लिया। सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने इस जघन्य अपराध में शामिल पांच आरोपियों को गांव से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में सलवम राजेश, सलवम हिड़मा, कारम सत्यम, कुंजाम मुकेश और पोडियम एंका शामिल हैं।

घटना के बाद बस्तर क्षेत्र में पुलिस महकमा सक्रिय हो गया है। सुकमा एसपी किरण चव्हाण और बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने इस मामले की गंभीरता से कार्रवाई की दिशा में कदम उठाए हैं।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment