दुर्ग।
भारतीय मजदूर संघ का स्थापना दिवस का कार्यक्रम आज शाम 5:30 बजे से मंगलवार बाजार, छावनी भिलाई में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में संघ के 13 संबद्ध संगठन और एक सहयोगी संगठन हिस्सा लेंगे। आयोजन में भारतीय मजदूर संघ जिला-दुर्ग, सम्बंधित संयुक्त यूनियन संघों, राज्य कर्मचारी संघ-जिला-दुर्ग के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी और औद्योगिक क्षेत्र के श्रमिक बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के दौरान निम्नलिखित संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे:
- छ.ग. बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ
- आंगनवाडी कार्यकर्ता सहायिका संघ दुर्ग
- स्वायत सायी कर्मचारी महासंघ
- खदान मजदूर संघ भिलाई
- भिलाई इस्पात मजदूर संघ
- छत्तीसगढ़ सुरक्षा गार्ड मजदूर संघ
- सफाई कामगार मजदूर संघ दुर्ग
- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे संघ
- एन.एच.पी.सी.एल कर्मचारी संघ
- वरिष्ठ नागरिक संघ (छ.ग.)
- रसोइया संघ
- ठेका मजदूर संघ दुर्ग
- निर्माण मजदूर संघ भिलाई









