Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

राज्य कर्मचारी संघ के सेवा निवृत्त पदाधिकारियों का सांसद एवं विधायक द्वारा भव्य सम्मान समारोह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article
  • विजय बघेल और गजेन्द्र यादव ने पूर्व पदाधिकारियों को शाल एवं श्रीफल से सम्मानित किया
    सम्मान समारोह के दौरान वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

 

दुर्ग. राज्य कर्मचारी संघ ने अपने सम्मान समारोह और वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त पदाधिकारियों अजीत गुप्ता (पूर्व जिला अध्यक्ष) और बिसाहू राम साहू (पूर्व जिला सचिव) को सम्मानित किया। इस अवसर पर दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल और दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने शाल एवं श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया।

इस कार्यक्रम में श्री बघेल और श्री यादव ने पदाधिकारियों के कार्यकाल के दौरान राज्य कर्मचारी संघ के विस्तार और योगदान की प्रशंसा की। उन्होंने यह भी कहा कि सेवानिवृत्त होने के बाद भी पदाधिकारी संगठन के कार्यों में संरक्षक की भूमिका निभा रहे हैं, जो वर्तमान कार्यकारिणी के लिए प्रेरणादायक है।

इस अवसर पर राज्य कर्मचारी संघ के प्रांतीय महामंत्री अश्वनी चेलक, प्रांत उपाध्यक्ष हरि सिंह राणा, शिक्षा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष ज्ञान सिंह राजपूत, संरक्षक टी आर साहू सहित जिला और विकास खंड के पदाधिकारी जैसे शांति लाल चंद्राकर, भावना पवार, रश्मि राजपूत, इशरत जहां, स्वदेश गुप्ता, रत्नेश भदौरिया, रविकांत परगनिहा, जय प्रकाश सिंह, जिला अध्यक्ष डॉ शशि भूषण शर्मा, और जिला सचिव प्रमोद श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

news paper editing
previous arrow
next arrow

Leave a Comment