Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: गुरुग्राम और फरीदाबाद में मतदान का उत्साह, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 मतदान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

गुरुग्राम, फरीदाबाद

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के तहत गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, पलवल, मेवात और रेवाड़ी सहित सभी 90 विधानसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है। मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे शुरू होकर शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष ध्यान रखा गया है। मतगणना 8 अक्टूबर को होगी।

हरियाणा की सभी 90 सीटों पर इस बार कुल 1,031 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जिनमें 101 महिलाएं भी शामिल हैं। इनमें 464 निर्दलीय उम्मीदवार भी हैं। मतदान के लिए 20,632 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

फरीदाबाद मंडल की स्थिति:

फरीदाबाद में 12 विधानसभा सीटों पर मतदान के लिए 3022 केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां लगभग 30 लाख 52 हजार मतदाता वोट देंगे। फरीदाबाद में 1650, पलवल में 717 और नूंह में 655 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां मतदान के प्रति उत्साह दिखाते हुए मतदाता विकास, सुशासन, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए अपने प्रत्याशियों को वोट दे रहे हैं।

गुरुग्राम जिले में सभी चार विधानसभा क्षेत्रों—पटौदी (एससी), बादशाहपुर, सोहना और गुड़गांव—के लिए कुल 1507 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। यहां 15,04,959 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 7,92,225 पुरुष, 7,12,682 महिलाएं और 52 थर्ड जेंडर शामिल हैं।

दोपहर तक के मतदान प्रतिशत:

गुरुग्राम जिले में दोपहर 3 बजे तक 42.01 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यहां बादशाहपुर में 36.07, गुड़गांव में 40.06, पटौदी में 44.01 और सोहना में 53.07 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, फरीदाबाद मंडल की सभी 12 विधानसभा सीटों पर 41.74 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें बड़खल में 29.00, बल्लभगढ़ में 42.02, फरीदाबाद में 41.00, एनआईटी में 47.07, पृथला में 54.10 और तिगांव में 41.30 प्रतिशत मतदान हुआ।

मतदान के दौरान हिंसा:

हरियाणा के नूंह जिले में कांग्रेस उम्मीदवार मोहम्मद इलियास और निर्दलीय उम्मीदवार रहीस खान के समर्थकों के बीच झड़पें हुईं, जिसमें कई लोगों को हल्की चोटें आईं। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

अधिकारी की अपील:

गुरुग्राम के डीसी निशांत कुमार यादव ने मतदान के प्रति नागरिकों को जागरूक करते हुए कहा, “यह लोकतंत्र का पर्व है। सभी मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग कर लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास व्यक्त करना चाहिए।”

news paper editing
previous arrow
next arrow

Leave a Comment