- अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल ने निकाली जागरूकता रैली
- केंद्रीय मंत्री ने दिया अखंड भारत के निर्माण का संदेश
रायपुर।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल की अगुवाई में एक भव्य हिंदू जन जागरण रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का उद्देश्य हिंदू समाज को धर्मान्तरण, लव जिहाद, गौ हत्या, और आतंकवाद के बढ़ते खतरों के प्रति जागरूक करना था। बुढ़ापारा धरना स्थल से दोपहर 1 बजे शुरू हुई यह रैली श्री राम मंदिर, तेलीबांधा में जाकर संपन्न हुई।
रैली में शामिल हजारों हिंदू समर्थकों ने बांग्लादेश में हो रहे हिंदू नरसंहार और देश में हो रहे हिंदू विरोधी गतिविधियों के प्रति रोष व्यक्त किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री प्रदीप गौर जी ने युवाओं को संबोधित करते हुए देश धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए समर्पित रहने का आह्वान किया। उन्होंने अपने भाषण में अखंड भारत के इतिहास और भविष्य में हिंदू समाज की सुरक्षा और समृद्धि के लिए एकजुटता की आवश्यकता पर जोर दिया।
कार्यक्रम में प्रांत संगठन मंत्री राहुल वाडिवा, प्रांत महामंत्री महेन्द्र साव, प्रांत अध्यक्ष कृष्णा राव सहित कई महत्वपूर्ण हस्तियों ने भी भाग लिया। जिला स्तर पर भी विभिन्न पदाधिकारियों ने रैली में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिसमें जिला अध्यक्ष मुकेश चक्रधारी, जिला अध्यक्ष गोपाल भिसे, जिला महामंत्री असीम आचार्य और रवि देवांगन शामिल थे। सभी ने एक सुर में हिंदू समाज को संगठित होकर इन चुनौतियों का सामना करने का संदेश दिया।









