Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

देश को गौरवान्वित करने वाले बस्तर के शिक्षकों का ऐतिहासिक सम्मान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article
  • राज्यपाल से पुरस्कृत शिक्षकों का स्काउट एवं गाइड द्वारा किया गया सम्मान

जगदलपुर (कौशल संदुजा)।

मंगलवार स्काउट एवं गाइड बस्तर जिला के मुख्य जिला आयुक्त संजय पांडे के नेतृत्व में राज्यपाल से पुरस्कृत शिक्षकों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर राज्य शिक्षक सम्मान स्मृति पुरस्कार 2024 से सम्मानित शिक्षिका मीरा हिरवानी और शिक्षक अकबर खान को पुष्पगुच्छ, श्रीफल और शॉल देकर सम्मानित किया गया। महापौर सफीरा साहू ने भी दोनों शिक्षकों को पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।  महापौर सफीरा साहू ने अपने संबोधन में कहा, “यह सम्मान केवल शिक्षकों का नहीं, बल्कि पूरे बस्तर का है। इन शिक्षकों ने अपनी प्रेरणादायक गतिविधियों से बस्तर का नाम पूरे देश में ऊंचा किया है।” उन्होंने शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस अवसर पर संजय पांडे ने कहा, “मीरा हिरवानी ने स्काउट गाइड में अपना उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्होंने 46 गाइड छात्राओं को राज्यपाल पुरस्कार और 2 छात्राओं को राष्ट्रपति पुरस्कार दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। साथ ही, उन्होंने दहेज प्रथा उन्मूलन और नशामुक्ति जैसे सामाजिक अभियानों में भी योगदान दिया है।” उन्होंने शिक्षक अकबर खान की भी सराहना करते हुए कहा, “अकबर खान ने भूजल स्तर सुधारने के लिए करितगांव में छात्रों के साथ मिलकर प्रत्येक घर में सोखता गड्ढा बनवाने का प्रयास किया, जो सराहनीय है। उनके इस योगदान के लिए उन्हें राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया है।”

संजय पांडे ने दोनों शिक्षकों को सम्मानित करते हुए कहा कि “इनका सम्मान करके मैं स्वयं को सम्मानित महसूस कर रहा हूं। ऐसे जन जागरण के कार्य भविष्य में भी स्काउट एवं गाइड के माध्यम से जारी रहेंगे।” इस समारोह में निगम के MIC सदस्य नरसिंह राव, आलोक अवस्थी, निर्मल पानीग्रही, पार्षद त्रिवेणी रंधारी, नीलम यादव, शशिनाथ पाठक, अतुल कौशल, सुधा परमार, जयप्रकाश पाठक, मनोज महापात्र, निलेश देवांगन, विजय चंद्राकर, गोपेंद्र सिंह शार्दुल, दिलासीलाल और ज्योत्सना मिश्रा जैसे गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

news paper editing
previous arrow
next arrow

Leave a Comment