Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

तेलीबांधा में हिट एंड रन: तेज रफ्तार कार ने 21 वर्षीय युवती को रौंदा, मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

  • रायपुर में तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवती की मौके पर मौत, आरोपी फरार

रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा रिंग रोड पर एक गंभीर हिट एंड रन घटना घटित हुई है। तेज रफ्तार कार ने स्कूटी पर सवार 21 वर्षीय युवती को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी कार लेकर फरार हो गया और खम्हारडीह थाना क्षेत्र के पार्किंग में कार खड़ी कर वहां से भाग गया।

सूचना मिलने पर तेलीबांधा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मृत युवती की पहचान वीआईपी रोड स्थित अमलतास सोसाइटी निवासी श्रेष्ठा सत्यपथी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने पिता, जो कि भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में AGM के पद पर कार्यरत हैं, के लिए दवाई लेने निकली थी जब यह दुर्घटना घटित हुई।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment