Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

दुर्ग में 700 से अधिक शिक्षकों का सम्मान: मनोज राजपूत लेआउट्स की अनूठी पहल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

  • शिक्षक सम्मान समारोह में दुर्ग के शिक्षकों को मिलेगा विशेष सम्मान
  • 1 सितंबर 2024 को होगा आयोजन 

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)

भारतीय संस्कृति में गुरु-शिष्य परंपरा को विशेष महत्व दिया गया है, और इसी परंपरा को सजीव रखते हुए मनोज राजपूत लेआउट्स और 94.3 माय एफएम के संयुक्त तत्वावधान में दुर्ग संभाग के शिक्षकों के सम्मान हेतु एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह शिक्षक सम्मान समारोह 1 सितंबर 2024 को दुर्ग में आयोजित होगा, जिसमें दुर्ग जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 700 से अधिक शिक्षक शामिल होंगे।

समारोह के औपचारिक पोस्टर का अनावरण दुर्ग स्थित जेआरडी मल्टीपरपज़ हायर सेकेंडरी स्कूल में किया गया। इस मौके पर मनोज राजपूत – डायरेक्टर एमआर लेआउट्स, प्रवास बघेल – उपसंचालक JD कार्यालय दुर्ग, अमित घोष – सहायक संचालक डीईओ ऑफिस दुर्ग, डॉ. पुष्पा पुरुषोत्मान – उप प्राचार्य Diet दुर्ग, कृष्णा अग्रवाल – प्राचार्य आदर्श कन्या स्कूल दुर्ग, कल्पना – प्राचार्य इन्दु IT दुर्ग, प्रेमलता – प्राचार्य तीतुरडीह दुर्ग, और श्रीलेखा विरुलकर – डायरेक्टर एमजे कॉलेज जैसी महत्वपूर्ण हस्तियां उपस्थित थीं। इस दौरान 94.3 माय एफएम की टीम भी विशेष रूप से मौजूद रही।

मनोज राजपूत, जो अपने सामाजिक कार्यों के लिए जाने जाते हैं, इस आयोजन के मुख्य प्रेरक रहे हैं। उन्होंने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं, जिनसे समाज को मजबूती और समृद्धि मिली है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित करना है।

शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल होने वाले शिक्षकों का चयन उनके विद्यालयों और संस्थाओं द्वारा उनके उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर किया गया है। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए इच्छुक व्यक्ति 9826081141 या 9827271153 पर संपर्क कर सकते हैं।

समारोह के दौरान 94.3 माय एफएम के आरजे लाइव रहेंगे और कार्यक्रम में फन, मस्ती और मनोरंजन का भी आयोजन किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आप 94.3 माय एफएम सुन सकते हैं या फिर दुर्ग बाईपास स्थित मनोज राजपूत लेआउट्स में संपर्क कर सकते हैं।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment