Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी पति गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

अंबिकापुर: शहर के गोधनपुर इलाके में २५ नवंबर की रात को एक युवक ने अपनी पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, आरोपी पति को गांधीनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, रिमनी टोप्पो अपने पति दिनेश बखला के साथ गोधनपुर में किराए पर रहती है। २३ नवंबर को दिनेश बखला किसी महिला से फोन पर बात कर रहा था, जिसे पत्नी ने आपत्ति जताई थी। इस पर दोनों के बीच विवाद हुआ और रिमनी डरकर पड़ोस के घर चली गई। दो दिन बाद, २५ नवंबर को दिनेश बखला शराब के नशे में घर लौटा और पत्नी से गाली-गलौज करने लगा। जब रिमनी ने उसे मना किया, तो आरोपी ने हाथ में पकड़े चाकू से उसके गले पर हमला कर दिया।

हमले के बाद, महिला को गंभीर हालत में डायल ११२ की मदद से मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में उसका इलाज जारी है।

पुलिस की कार्रवाई:

घटना की सूचना मिलने के बाद गांधीनगर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी दिनेश बखला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment