-
स्वास्थ्य एवं वैलनेस के प्रति निरंतर प्रयासों के लिए ट्रस्ट ने सम्मानित किया प्रशिक्षकों एवं सदस्यों को
अंबिकापुर (पंकज शुक्ला)।
अंबिकापुर न्यू सर्किट हाउस में शहर की सबसे बड़ी ट्रस्ट, बालगंगाधर तिलक गणपति ट्रस्ट के प्रबुद्ध जनों ने ‘फिट कॉप फिट सिटी’ अभियान के तहत नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं वैलनेस के लिए निरंतर प्रयास करने वाले प्रशिक्षकों एवं सदस्यों को सम्मानित किया। ट्रस्ट के इस सराहनीय कार्य के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया और उन्हें मोरल सपोर्ट प्रदान किया गया जिससे वे इस मुहिम को और आगे बढ़ा सकें।
‘फिट कॉप फिट सिटी’ अभियान की ओर से धन्यवाद और आभार प्रकट किया गया ट्रस्ट को, जिन्होंने इस अभियान को मंच से सभी के सामने प्रस्तुत किया। इस मौके पर अभियान की सूत्रधार रहीं पूर्व पुलिस अधीक्षक सरगुजा भावना गुप्ता, सुनील शर्मा, विजय अग्रवाल और वर्तमान पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल, जयराम चारमाको के साथ-साथ पूरे विभाग के अधिकारी, जवान और समस्त आम नागरिक उपस्थित थे।
ट्रस्ट ने आयोजन में अपने उत्साह और सक्रिय भागीदारी से यह संदेश दिया कि अभियान को निरंतर आगे बढ़ाना अब संभव है। उन्होंने इस मौके पर भरोसा जताया कि यह अभियान सफलतापूर्वक आगे बढ़ेगा और लोगों में स्वास्थ्य और वैलनेस के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।









