Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

चिखली में भूमि पूजन व विकास कार्यों का लोकार्पण, आहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाडा ने की महत्वपूर्ण घोषणाएं

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

आज दिनांक 18 नवंबर 2024 को ग्राम चिखली में आयोजित भूमि पूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में आहिवारा विधानसभा के विधायक डोमन लाल कोर्सेवाडा का आगमन हुआ। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष नटवर ताम्रकार, पूर्व कैबिनेट मंत्री जागेश्वर साहू, सरपंच सुनीता जितेंद्र यादव, मंडल जेवरा सिरसा अध्यक्ष जितेंद्र यादव और महामंत्री मिथिलेश कश्यप, प्रेमलाल नायक, बलदेव निषाद, सचिन राजपूत, रोशन साहू, सुनीता दुबे, प्रतिभा देवांगन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विधायक डोमन लाल कोर्सेवाडा ने 85 लाख रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इसके साथ ही मंडल अध्यक्ष जितेंद्र यादव की मांग पर साहू समाज को भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपये तथा सतनामी समाज के भवन सौंदर्यीकरण के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की गई। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में सभी गणमान्य अतिथियों और ग्रामीणों की उपस्थिति ने आयोजन को और अधिक सफल बनाया।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment