Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

हमर अस्पताल का लोकार्पण, उरला में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

 

बीरगांव (सत्यानंद सोई)।

बीरगांव नगर निगम के अंतर्गत वार्ड क्र. 05 उरला में “हमर अस्पताल” का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक मोतीलाल साहू ने किया। अस्पताल का निर्माण वार्ड पार्षद बेदराम साहू के विशेष प्रयासों से हुआ है। लोकार्पण कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, महापौर नंदलाल देवांगन, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश देवांगन, बिरगांव मंडल अध्यक्ष होरीलाल देवांगन, नेता प्रतिपक्ष ओमप्रकाश साहू, पार्षद उबारन बंजारे, मोहम्मद रियाज, शकुंतला बंदे और अश्वनी चान्दरे उपस्थित रहे। अस्पताल के उद्घाटन में मितानिन बहनों, डॉक्टरों, नर्सों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भी भाग लिया।

विधायक ने की अस्पताल की सराहना

विधायक मोतीलाल साहू ने कहा कि “हमर अस्पताल” अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। इससे बीरगांव और आसपास के क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि उरला एक औद्योगिक क्षेत्र है जहां बड़ी संख्या में मजदूर परिवार रहते हैं। अब उन्हें इलाज के लिए रायपुर जाने की जरूरत नहीं होगी।

पार्षद बेदराम साहू ने रखी 100 बिस्तर अस्पताल की मांग

लोकार्पण कार्यक्रम में वार्ड क्र. 05 के पार्षद बेदराम साहू ने मंच से रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू के समक्ष 100 बिस्तर के अस्पताल की मांग रखी। उन्होंने कहा कि उरला क्षेत्र में सैकड़ों फैक्ट्रियां हैं, जहां लाखों मजदूर काम करते हैं। यहां स्वास्थ्य सुविधाओं की भारी कमी है। इसलिए, एक बड़ा अस्पताल खुलना जरूरी है।

उन्होंने यह भी बताया कि रात्रि ड्यूटी में तैनात स्वास्थ्यकर्मियों को असामाजिक तत्वों से परेशानी होती है। उन्होंने सुरक्षा के लिए दो गार्ड की नियुक्ति का प्रस्ताव रखा और अस्पताल में एक्स-रे, सोनोग्राफी मशीन सहित डॉक्टर और स्टाफ की कमी को दूर करने की मांग की।

अस्पताल के लोकार्पण में जनता की रही बड़ी भागीदारी

लोकार्पण कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों लोग उपस्थित थे। मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल और रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल कार्यक्रम में प्रवास के कारण शामिल नहीं हो सके। उनके स्थान पर रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने अस्पताल का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल के सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया। पार्षद बेदराम साहू ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अस्पताल निर्माण में भाजपा सरकार का बड़ा योगदान रहा है।


[pdf_embed url=”https://omdarpan.com/wp-content/uploads/2025/01/10-jan-2025-se-16-jan-2025-varsh-20-omdarpna-11.pdf”]

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow