Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल ने किया धर्मरक्षकों का सम्मान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

रायपुर। 

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के रायपुर जिला अध्यक्ष गोपाल भिसे द्वारा नरेंद्र पांडे और कुमार साहू को धर्म रक्षक पत्र देकर सम्मानित किया गया। गोपाल भिसे ने कहा कि आज सनातन धर्म, गौ रक्षा, मंदिर-मठों की रक्षा व हिंदू समाज की सुरक्षा करने वाले जागरूक हिंदू बेहद कम हैं। इनमें से नरेंद्र पांडे और कुमार साहू निरंतर धर्म की रक्षा के लिए कार्यरत हैं और हर उस स्थान पर पहुंचते हैं, जहां उन्हें लगता है कि उनकी आवश्यकता है।

भिसे ने कहा कि ऐसे जागरूक हिंदू भाइयों को मान-सम्मान देना हमारा कर्तव्य है। भविष्य में भी हम उन सभी हिंदू भाई-बहनों को पूरा सम्मान देंगे जो एक योद्धा की तरह सनातन धर्म के लिए समर्पित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हिंदू समाज में एक सकारात्मक संदेश पहुंचाना आवश्यक है, और इन धर्मरक्षकों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होनी चाहिए। इससे अन्य हिंदू भाई भी प्रेरित होकर धर्म की रक्षा के लिए एकजुट हो सकते हैं।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment