Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सुकमा में आवासीय विद्यालय की 8वीं की छात्रा गर्भवती, मामला सामने आने के बाद जांच शुरू

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सुकमा (कौशल संदुजा)
सुकमा जिले के एक आवासीय विद्यालय में पढ़ाई करने वाली 8वीं की छात्रा 7 माह की गर्भवती हो गई है। छात्रा के गर्भवती होने की जानकारी मिलने के बाद विद्यालय प्रबंधन ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया, जिसमें गर्भधारण की पुष्टि हुई।

सूत्रों के अनुसार, छात्रा पिछले 15 दिनों से विद्यालय नहीं आ रही थी। जब विद्यालय के शिक्षकों ने उसकी सहेलियों से बातचीत की, तो यह जानकारी सामने आई कि वह गर्भवती हो गई है। यह जानकारी फैलते ही विद्यालय की अधीक्षिका और प्रधान अध्यापिका ने उच्च अधिकारियों को सूचित किया, और मामला जिला प्रशासन तक पहुंचा। इसके बाद चाइल्ड प्रोटेक्शन कमीशन की टीम ने विद्यालय पहुंचकर मामले की जांच की और थाने में एफआईआर दर्ज करवाई।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि छुट्टियों के दौरान बच्चों के साथ ऐसा कुछ हो सकता है। वहीं, सुकमा खंड शिक्षा अधिकारी श्री सुखराम देवांगन ने कहा कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने उन्हें इस बारे में सूचित नहीं किया था।

जिला मिशन समन्वयक श्री उमा शंकर तिवारी ने भी इस मामले में अपनी अनभिज्ञता जताई और कहा कि चाइल्ड प्रोटेक्शन कमीशन को इस मामले की जानकारी होगी।

यह मामला दूसरी बार सामने आया है, जब एक आवासीय विद्यालय में छात्रा के गर्भवती होने की पुष्टि हुई है, लेकिन पहले भी इस प्रकार की घटनाओं पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। अब देखना यह है कि जिला प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment