जगदलपुर (कौशल संदुजा)।
जनता कांग्रेस जे पार्टी ने बस्तर जिले में मसीही समाज द्वारा आयोजित 3 दिवसीय महाधरना को अपनी पूर्ण समर्थन का ऐलान किया है। पार्टी के नेता नवनीत चाँद ने महाधरना के दौरान भाजपा और कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि इन दोनों पार्टियों के शासनकाल में बस्तर में संविधान की लगातार हत्या हो रही है, और समाजों को आपस में लड़ाने की साजिश रची जा रही है।
नवनीत चाँद ने आरोप लगाया कि इस सामूहिक झगड़े के पीछे का उद्देश्य बस्तर के जल, जंगल, जमीन और लोहा के अयस्क को सरकार के चंद पूंजीपति दोस्तों के हाथों में सौंपना है। उन्होंने यह भी कहा कि बस्तर का समाज एक है और यहां की एकता को कोई तोड़ नहीं सकता। “सांप्रदायिक शक्तियों द्वारा बस्तर को बांटने की राजनीति नहीं चलेगी। ना ही बस्तर के लोग इसे होने देंगे,” चाँद ने जोर देकर कहा।
चाँद ने बस्तर के हर व्यक्ति का संकल्प बताया कि वे शांति, उन्नति और सामाजिक एकता को प्रबल करेंगे, और इस दिशा में कोई भी शक्ति बस्तर की एकता को तोड़ने में सफल नहीं हो सकेगी।










