15 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

गौ तस्करों पर जशपुर पुलिस की कड़ी कार्रवाई, ऑपरेशन शंखनाद के तहत दो गिरफ्तार

OM Darpan

Feb 03, 2025 08:37 am 316 views
गौ तस्करों पर जशपुर पुलिस की कड़ी कार्रवाई, ऑपरेशन शंखनाद के तहत दो गिरफ्तार

जशपुर। जशपुर पुलिस ने ऑपरेशन शंखनाद के तहत एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। गौ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे इस अभियान में थाना लोदाम पुलिस ने 14 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, 31 जनवरी 2025 को थाना लोदाम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग चराईडांड गोठान जंगल के रास्ते से झारखंड की ओर 14 गौवंशों को बेरहमी से मारते-पीटते हुए ले जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और जंगल में दबिश दी। पुलिस को देखते ही तस्करों ने गौवंशों को छोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि दो आरोपी जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. बल्लीबुल हक उर्फ उल्लाह, पिता हसीम शाह, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम साई टांगरटोली, थाना लोदाम, जिला जशपुर
  2. सलीम खान, पिता नईम खान, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम साई टांगरटोली, थाना लोदाम, जिला जशपुर
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6 और 10 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

750 से अधिक गौवंशों को अब तक कराया गया मुक्त

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में ऑपरेशन शंखनाद के तहत जशपुर पुलिस अब तक 750 से अधिक गौवंशों को तस्करों के कब्जे से छुड़ा चुकी है। एसएसपी ने बताया कि तस्करों ने अपने तौर-तरीकों में बदलाव किया है, लेकिन पुलिस ने भी अपने सूचना तंत्र को और मजबूत कर लिया है। "गौ तस्करी रोकने के लिए हमारी टीम लगातार मुस्तैद है। ऑपरेशन शंखनाद जारी रहेगा और जो भी अवैध गतिविधियों में लिप्त होंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"शशि मोहन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जशपुर। फरार आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260915075117896

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 21