Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

दुर्गा पंडाल में गरबा दौरान पत्रकार पर हमला, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article
news paper editing
previous arrow
next arrow

 

रायगढ़।

जूटमिल पुलिस ने दुर्गा पंडाल के सामने गरबा कार्यक्रम के दौरान मीडिया से जुड़े युवक पर मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को कल मुखबिर की सूचना पर उनके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया। आरोपियों को रिमांड पर पेश कर जेल भेजा गया है।

घटना का विवरण

दिनांक 11.10.2024 को प्रार्थी पत्रकार निमेश पाण्डेय (उम्र 30 वर्ष), निवासी गौशाला पारा, थाना कोतवाली, रायगढ़, ने थाना जूटमिल में लिखित आवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पत्रकार हैं। घटना 10.10.2024 की रात करीब 9:40 बजे की है, जब वह अपनी परिचित के साथ मिनीमाता चौक जूटमिल दुर्गा पंडाल में गरबा कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

इस दौरान जूटमिल निवासी यूनुस खान, मेहराब हसन, इंजमामुल हसन और कुछ युवकों द्वारा सार्वजनिक स्थल पर लड़कियों के सामने गाली-गलौज की जा रही थी। निमेश पाण्डेय ने उनके अनुचित व्यवहार का विरोध किया, जिसके बाद आरोपियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार करते हुए गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और मारपीट की। इस हमले से निमेश पाण्डेय के सिर, चेहरे और नाक पर चोटें आईं।

घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। प्रार्थी की शिकायत पर प्रथम दृष्टया धारा 296, 351(2), 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

पुलिस की कार्रवाई

थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज ने प्रार्थी और साक्षियों के बयान दर्ज कराकर घटना स्थल का निरीक्षण और साइट मैप तैयार किया। प्रार्थी ने अपने बयान में आरोपियों द्वारा चाकू जैसी धारदार चाबी से हमला किए जाने की पुष्टि की, जिसके आधार पर धारा 118(1) बीएनएस भी जोड़ी गई।

मुखबिरों की सहायता से आरोपियों की जानकारी प्राप्त होने पर पुलिस ने आरोपियों के ठिकानों पर कल दबिश दी और यूनुस खान (24 वर्ष), इन्जमामुल हसन (21 वर्ष), और मेहराब हसन (20 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया और अपराध में प्रयुक्त धारदार चाबी को भी जब्त कर लिया गया है। तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

news paper editing
previous arrow
next arrow

Leave a Comment