15 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज देंगे पंडरिया को लाखों की सौगात

OM Darpan

Jul 06, 2025 06:22 am 182 views
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज देंगे पंडरिया को लाखों की सौगात
 

कवर्धा (जलेश कुमार साहू)।

 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज को कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में दौरे पर आएंगे, जहाँ वे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय महाविद्यालयीन छात्राओं के लिए पांच निःशुल्क बसों का शुभारंभ करेंगे और "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" अभियान में भी सहभागिता करेंगे। साथ ही, वे पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे।

मुख्यमंत्री साय के साथ इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, कैबिनेट मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन, सांसद संतोष पांडेय, और पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा भी उपस्थित रहेंगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री साय और अन्य अतिथि पंडरिया विधानसभा की छात्राओं के लिए निःशुल्क बस सेवा का शुभारंभ करेंगे, जिससे छात्राओं को महाविद्यालय आने-जाने में सहूलियत मिलेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नारी शक्ति सम्मान समारोह में होगी महतारी अलंकरण की प्रस्तुति
मुख्यमंत्री साय इस कार्यक्रम के दौरान पंडरिया विधानसभा क्षेत्र की उन नारी शक्तियों को सम्मानित करेंगे जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य किए हैं। उन्हें महतारी अलंकरण सम्मान प्रदान किया जाएगा।

कलेक्टर गोपाल वर्मा ने की तैयारियों का निरीक्षण
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कलेक्टर गोपाल वर्मा ने आज पंडरिया में स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रहें, जिसमें मंच निर्माण, बैठने की व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, शौचालय, बिजली की व्यवस्था, और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए।

निःशुल्क बस सेवा के लिए पंजीयन शुरू पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने विधानसभा चुनाव के दौरान महाविद्यालयीन छात्राओं के लिए निःशुल्क बस सेवा की घोषणा की थी, जिसे पूरा करते हुए आज को पांच और निःशुल्क बसों का शुभारंभ किया जाएगा। इस सेवा के तहत पिपरिया, पंडरिया, पांडातराई, कवर्धा, और सहसपुर लोहारा महाविद्यालय की छात्राएं लाभान्वित होंगी। इस सेवा का लाभ उठाने के लिए छात्राओं को पंजीकरण कराना होगा, जिसे वे अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र से कर सकती हैं।

 
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260915160306975

विज्ञापन

Advertisement