पंडरिया विधानसभा के ग्राम किशुनगढ़ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का हुआ लोकार्पण
OM Darpan
Dec 03, 2024 06:20 am
199 views
03 Dec 2024
पंडरिया।
पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम किशुनगढ़ में आज एक महत्वपूर्ण अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन विधायक भावना बोहरा द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधायक ने केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया और स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी।
विधायक भावना बोहरा ने कहा, "स्वस्थ समाज से ही समृद्ध प्रदेश व देश का निर्माण होता है। क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके, यह हमारा प्राथमिक कर्तव्य है।" उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाओं के विस्तार की सराहना करते हुए कहा कि अब क्षेत्रवासियों को आपातकालीन स्थितियों में बेहतर और त्वरित उपचार सुविधा प्राप्त होगी।
इस मौके पर ग्रामवासियों ने स्वास्थ्य केंद्र के उद्घाटन के लिए विधायक भावना बोहरा का धन्यवाद किया।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन