



- सूरज बाई केशकर का 12 अक्टूबर को दुखद निधन
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के जाने-माने समाजसेवी, प्रतिष्ठित व्यक्तित्व, मानवता के पुजारी भागवत प्रसाद केशकर की धर्मपत्नी, सूरज बाई केशकर का 78 वर्ष की आयु में विगत 12 अक्टूबर 2024, शनिवार को निधन हो गया। सूरज बाई अपनी पीढ़ी की अंतिम सदस्य थीं और अपने पीछे एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।
स्वस्थ और सक्रिय जीवन जीने वाली सूरज बाई केशकर पिछले कुछ महीनों से वृद्धावस्था के कारण बीमार चल रही थीं। वे एक सशक्त महिला थीं, जिन्होंने अपने सभी संतानों को उच्च शिक्षा और स्वावलंबी जीवन जीने की प्रेरणा दी। उनके उच्च संस्कारों का ही परिणाम है कि उनकी सभी संतानें आज देश-विदेश में उच्च पदों पर आसीन हैं और साहित्य, कला, समाजसेवा जैसे कार्यों में योगदान दे रही हैं।
सूरज बाई केशकर का दशकर्म अनुष्ठान/प्रार्थना एवं शांति भोज का आयोजन 20 अक्टूबर 2024, रविवार को दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक मण्डपम मैरिज रिसोर्ट, न्यू हाई टेक बस स्टैंड के सामने, रायपुर रोड, तिफरा-बिलासपुर में किया गया है। जिन स्नेही जनों को शोक पत्र न मिल सका हो, वे इसे ही आमंत्रण समझकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करें और परिजनों को कृतार्थ करें।
हमारा अखबार पढ़ने के लिए क्लिक करे:- https://epaper.omdarpan.com/





