- किसान मोर्चा के सदस्यता अभियान को लेकर रानीडिहा स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में हुई अहम बैठक
गोरखपुर।
भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्यालय रानीडिहा में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक जनपद गोरखपुर और महानगर की सदस्यता अभियान को लेकर आयोजित की गई थी। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह का क्षेत्रीय कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया। उपस्थित अतिथि और कार्यकर्ताओं ने उन्हें माल्यार्पण कर स्वागत और अभिनंदन किया। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री ने भी इस अवसर पर मौजूद रहकर बैठक में भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान सदस्यता अभियान के उद्देश्य और दिशा-निर्देशों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का उद्देश्य किसानों को संगठन से जोड़कर भाजपा के किसान मोर्चा को और मजबूत बनाना था।









