

- कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर वृद्ध आश्रम में विशेष कार्यक्रम, भजन, दही लूट और भक्तिमय माहौल ने बंधी समा।
महासमुंद.
स्थानीय वृद्ध आश्रम में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े उत्साह और भक्ति भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रेस क्लब के अध्यक्ष रत्नेश सोनी, भाजपा नेता शुभम बाग, अशोक साहू और संजीव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अशवंत तुषार साहू ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद राव दीदी और भैया पटेल ने अपने सुमधुर भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्री साहू ने अपने संबोधन में श्रीकृष्ण के जीवन और उनके अवतार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने मथुरा और गोकुल में ब्रजवासियों की रक्षा और दैत्य शक्तियों के विनाश के लिए अवतार लिया था। उन्होंने पूतना, चारुड़ और कंस जैसे आतताइयों का वध कर समाज में शांति की स्थापना की।
कार्यक्रम में राधा-कृष्ण के वेश में दही लूट की प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बहनों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। इस आयोजन को सफल बनाने में वृद्ध आश्रम की समस्त स्टाफ, विशेष रूप से उषा साहू, रुचि राजपूत और अन्य दीदीयों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं और प्रसाद का वितरण किया गया।









