Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

छत्तीसगढ़ शासन के गौरवशाली 1 वर्ष पूर्ण होने पर ललित चंद्राकर ने मुख्यमंत्री विष्णु देव से की मुलाकात

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

आज, छत्तीसगढ़ शासन के गौरवशाली 1 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दुर्ग ग्रामीण विधायक और राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर ने मुख्यमंत्री विष्णु देव जी से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर ललित चंद्राकर ने मुख्यमंत्री जी को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित की।

ललित चंद्राकर ने मुख्यमंत्री विष्णु देव जी के नेतृत्व और दूरदर्शी नीतियों की सराहना की, जिनके कारण प्रदेश ने हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि यह अवसर समर्पण, परिश्रम और जनकल्याण की भावना को उजागर करता है।

उन्होंने मुख्यमंत्री जी के सतत प्रयासों और विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त करते हुए, छत्तीसगढ़ के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। ललित चंद्राकर ने कहा, “प्रदेशवासियों के लिए यह 1 वर्ष प्रेरणा और आशा का प्रतीक है।”

13 दिसम्बर को माननीय विष्णु देव सायं जी की नेतृत्व वाली सरकार का गठन हुआ था, और आज एक वर्ष ऐतिहासिक पूर्ण उपलब्धि के साथ मनाया गया। विधायक ललित चंद्राकर ने आगे कहा, “वह जीत वास्तव में आपके विश्वास की ही थी, सपनों और उम्मीदों की थी। उस प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद के लिए हम आप सभी के आभारी हैं।”

विगत एक वर्ष में मुख्यमंत्री की सरकार ने प्रदेश में प्रगति के नए आयाम स्थापित किए हैं। “मोदी की गारंटी” के सभी प्रमुख वादों को प्राथमिकता से पूरा किया गया है, जिससे प्रदेश में हर वर्ग का विकास हुआ है और खुशहाली आई है। ललित चंद्राकर ने कहा कि सरकार निरंतरता बनाए रखते हुए प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment