Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

भू-माफिया ने शासकीय भूमि पर सड़क निर्माण रोका, ग्रामीणों में आक्रोश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

 

भू-माफिया, शासकीय भूमि, सड़क निर्माण

  • लखनपुर क्षेत्र में भू-माफिया के विरोध में ग्रामवासियों का उबाल, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

लखनपुर (पंकज शुक्ला)।

सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड के ग्राम अंमदला में शासकीय भूमि पर सड़क निर्माण कार्य के दौरान भू-माफिया ने जेसीबी मशीन से गड्ढा खोदकर काम को रुकवा दिया। इस घटना से ग्रामवासियों में गहरा आक्रोश फैल गया है। ग्राम पंचायत द्वारा उप स्वास्थ्य केंद्र के बगल में मनरेगा योजना के तहत सड़क निर्माण हेतु समतलीकरण का कार्य शुरू किया गया था। इसी बीच, बेलदगी निवासी अनूप राम राजवाडे, जिन्हें ‘दाढ़ी’ के नाम से जाना जाता है, ने मौके पर पहुंचकर शासकीय भूमि को अपनी जमीन बताकर निर्माण कार्य पर रोक लगा दी।

शासकीय भूमि पर भू-माफिया की नजर

ग्रामवासियों ने बताया कि यह शासकीय भूमि लगभग 12 एकड़ में फैली हुई है, जिसमें खेल मैदान, उप स्वास्थ्य केंद्र, और सेनिग्रेषन भवन सहित अन्य निर्माण कार्य किए गए हैं। इस भूमि पर सड़क निर्माण का प्रस्ताव ग्राम सभा में पारित किया गया था, जिसे पंचायत द्वारा क्रियान्वित किया जा रहा था। अनूप राम राजवाडे द्वारा किए गए इस हस्तक्षेप से ग्रामीणों और पंचायत सदस्यों में भय और असुरक्षा की भावना व्याप्त हो गई है।

भू-माफिया की धमकियों से दहशत में ग्रामीण

सड़क निर्माण कार्य के रुकने से नाराज ग्रामीणों ने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब अनूप राम राजवाडे ने इस तरह का हस्तक्षेप किया है। पूर्व में भी उन्होंने शोयदा गांव में शासकीय जमीन की अवैध खरीदी-बिक्री की थी, जिसकी शिकायत सरगुजा कलेक्टर से की गई थी और मामले में कलेक्टर के आदेश पर रजिस्ट्री को शून्य घोषित किया गया था। अब, एक बार फिर राजवाडे ने शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में तत्काल कार्रवाई की जाए और भू-माफिया के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं। इस मामले को लेकर लखनपुर विकासखंड में जमीनों की खरीद-फरोख्त की सूक्ष्म जांच की आवश्यकता महसूस की जा रही है, जिससे अन्य ऐसे मामलों का भी खुलासा हो सके।

news paper editing
previous arrow
next arrow

Leave a Comment