Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

हिन्दू महासभा में लवकुश गुप्ता का दबदबा बरकरार: दोबारा बने रायपुर जिला महामंत्री

Lavkush Gupta Hindu Mahasabha

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

धर्मांतरण रोकने और गौ-माता को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाने का लिया संकल्प

रायपुर (ओमदर्पण न्यूज़)

अखिल भारत हिन्दू महासभा के 111वें स्थापना दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। प्रदेश संगठन मंत्री प्रीतम साहू ने जानकारी दी कि प्रदेश अध्यक्ष मिलन (दिपक) साहू ने लवकुश गुप्ता को पुनः रायपुर जिला महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी है।

धर्मांतरण और गौ-हत्या पर कड़ा रुख

पुनः जिला महामंत्री पद का दायित्व संभालने के बाद लवकुश गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को अब गांव-गांव और शहर-शहर तक विस्तार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिन्दू समाज में बढ़ते धर्मांतरण को रोकना और समाज में एकजुटता लाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। गुप्ता ने पदभार ग्रहण करते हुए कहा, “गौ-माता राज्य माता और राष्ट्र माता हो, यही हमारा प्रथम लक्ष्य है।” इस दौरान स्थानीय निवासियों को धर्मांतरण जैसी समस्याओं और प्रलोभनों से बचने का संकल्प भी दिलाया गया। साथ ही, केंद्र और राज्य सरकार से गौ-हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग जोर-शोर से उठाई गई।

कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

कार्यक्रम में प्रदेश भर से आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने संगठन की शक्ति का प्रदर्शन किया। लवकुश गुप्ता के पुनः निर्वाचन पर राष्ट्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश कार्यकारिणी और हिन्दू महासभा के समस्त कार्यकर्ताओं व प्रदेश के प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने बधाई दी है।

 इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष दिपक साहू, प्रदेश संगठन मंत्री प्रीतम साहू, प्रवक्ता विशाल ताम्रकार, बालोद जिला अध्यक्ष रानी गौर, गुंडरदेही से आकाश शर्मा, रविकांत सोनकर, राकेश देवांगन और राजनांदगांव से मंगेश ध्रुव सहित सैकड़ों प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे। रायपुर में हुई इस नियुक्ति को छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन के लिए नई ऊर्जा और दिशा देने वाला कदम माना जा रहा है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow