Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

लायंस क्लब दुर्ग सिटी ने किया शिक्षकों का सम्मान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article
  • शिक्षक दिवस पर सरस्वती शिशु उच्चतर माध्यमिक शाला में सम्मान समारोह का आयोजन

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)

सेवा परमोधर्म की भावना के साथ लायंस क्लब दुर्ग सिटी द्वारा 5 सितंबर, शिक्षक दिवस के अवसर पर सरस्वती शिशु उच्चतर माध्यमिक शाला सेक्टर 4 में 50 शिक्षकों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रिंसिपल संगीता पवार, शाला समिति के अध्यक्ष पांडे, सचिव नायडू, कोषाध्यक्ष अनिल त्रिपाठी, अतुल सहित शाला समिति के अन्य सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। लायन अध्यक्ष सुमन पांडे ने शिक्षकों और लायन साथियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हमें गुरूजनों का सम्मान करने का अवसर मिला।

प्राचार्य संगीता पवार ने अपने उद्बोधन में लायंस क्लब को सर्वश्रेष्ठ सेवा भावी संस्था बताते हुए सुमन पांडे के कार्यों की सराहना की। विद्यालय समिति के सभी पदाधिकारियों और आचार्यों ने सभा को संबोधित किया और क्लब के कार्यों की प्रशंसा की। मंच संचालन अनिता तिवारी और रौनक जमाल ने किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष सुमन पांडे द्वारा पर्यावरण संरक्षण के तहत कपड़े के थैले बनवाकर बांटे गए। सचिव रश्मि अग्रवाल ने धन्यवाद देते हुए कहा कि गुरु का सम्मान करना हमारे लिए गौरव की बात है। कार्यक्रम प्रभारी पुरुषोत्तम टावरी थे। इस अवसर पर सुमन पांडे, रश्मि अग्रवाल, सतीष चंद सुराना, एस पी एस दुलई, अमर सिंह गुप्ता, पुरुषोत्तम टावरी, रौनक जमाल, कैलाश जैन बरमेचा, अनिता तिवारी, सुनील अग्रवाल, महमूद हिरानी, किरण, पिंकी, गुड़िया मानिकपुरी, प्रीति, कमलजीत सोनू, अमृता, संदीपा, सुचित्रा, और संगीता उपस्थित थे।

news paper editing
previous arrow
next arrow

Leave a Comment