Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

लायंस क्लब ऑफ़ दुर्ग सिटी ने किया डॉक्टर्स का सम्मान

लायंस क्लब दुर्ग डॉक्टर्स सम्मान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

लायंस क्लब ऑफ़ दुर्ग सिटी ने सेवा परमो धर्म की भावना के साथ बी. एम. शाह अस्पताल, भिलाई के 15 डॉक्टरों का डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में सम्मान किया। इस कार्यक्रम में विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों को शॉल, श्रीफल और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।

सम्मानित किए गए डॉक्टरों में शामिल हैं: डॉ. ज्ञानवती अग्रवाल (प्रसूति एवम स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. जय तिवारी (जनरल मेडिसिन), डॉ. राहुल सिंह (जनरल सर्जन), डॉ. स्वाति राय (प्रसूति और स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. अनिंदिया रॉय (न्यूरो सर्जन), डॉ. अनूप गुप्ता (न्यूरो सर्जन), डॉ. पवन कुमार नगोबा (जनरल मेडिसिन), डॉ. तन्मय जैन, डॉ. अजय रायभान (ऑर्थोपेडिक्स), डॉ. आशीष पुरुषोत्तम (पेट रोग विशेषज्ञ), डॉ. स्वाति जैन (प्रसूति एवम स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. भूपेंद्र धावले (बाल रोग विशेषज्ञ), डॉ. गौरव जैन (हृदय रोग विशेषज्ञ), डॉ. राहुल मिश्रा और सीईओ डॉ. विमल मल्होत्रा।

कार्यक्रम का शुभारंभ लायन अध्यक्ष सुमन पांडे द्वारा स्वागत भाषण से हुआ, जबकि सचिव लायन रश्मि अग्रवाल ने उपस्थित डॉक्टर्स का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन का कार्य ला हरमीत सिंह भाटिया ने किया और ध्वज वंदना का पठन ला अनिता तिवारी ने किया। एमजेएफ लायन रौनक जमाल ने लायंस क्लब के बारे में जानकारी दी, जबकि कार्यक्रम प्रभारी ला अनिल अरोरा थे।

इस अवसर पर ला सुरेंद्र पाल सिंग दुलई, ला अमर सिंह गुप्ता, ला पुरुषोत्तम टावरी, ला स्नेहलता साहू, ला सुनील अग्रवाल, ला श्वेता उपाध्याय, ला अंजू अरोरा आदि सदस्य भी उपस्थित रहे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment