Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

असामाजिक तत्वों द्वारा शासकीय सुलभ शौचालय तोड़ने पर मोहल्लेवासियों का गुस्सा फूटा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • नगर निगम ने तत्काल तोड़फोड़ कार्यवाही पर लगाई रोक, जमीन पर लगाया घेरा

असामाजिक तत्वों द्वारा शासकीय सुलभ शौचालय तोड़ने पर मोहल्लेवासियों का गुस्सा फूटा असामाजिक तत्वों द्वारा शासकीय सुलभ शौचालय तोड़ने पर मोहल्लेवासियों का गुस्सा फूटा असामाजिक तत्वों द्वारा शासकीय सुलभ शौचालय तोड़ने पर मोहल्लेवासियों का गुस्सा फूटा

 

दुर्ग . नगर पालिक निगम दुर्ग के पटरीपार के वार्ड 15 में असामाजिक तत्वों द्वारा शासकीय सुलभ शौचालय को तोड़ने की घटना से मोहल्लेवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। जब स्थानीय निवासियों को इस तोड़फोड़ की जानकारी मिली, तो उन्होंने तत्काल विरोध किया। इसके बाद मोहल्लेवासियों ने नगर निगम दुर्ग में आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन मिलने के बाद भवन निर्माण निरीक्षक (भवन शाखा) द्वारा तअसामाजिक तत्वों द्वारा शासकीय सुलभ शौचालय तोड़ने पर मोहल्लेवासियों का गुस्सा फूटात्काल तोड़फोड़ कार्यवाही पर रोक लगाने के आदेश जारी किए गए और प्रशासन ने विवादित स्थल पर घेरा लगाकर उसे सुरक्षित कर लिया। इस बीच, उस जमीन पर हक जताने वाले व्यक्ति और उनके साथियों के साथ मोहल्लेवासियों की तीखी बहस भी हुई।

सुलभ शौचालय के पास रहने वाले लोगों का कहना है कि वार्ड-15 के कांग्रेस पार्षद ने स्वयं इस तोड़फोड़ का नेतृत्व किया है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि इतनी गंभीर घटना के बाद भी निगम प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने दोषियों पर FIR दर्ज नहीं की है और ना ही कोई उचित कार्यवाही की है।

 

 

मोहल्लेवासियों के कुछ सक्रिय व्यक्तियों ने तोड़फोड़ की सूचना पहले ही दिन संबंधित पुलिस थाना और निगम प्रशासन को दी थी। अब देखने वाली बात यह होगी कि निगम प्रशासन इस मामले में आगे क्या कदम उठाता है।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment