Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

लव जिहाद का मामला, युवती से बलात्कार और ब्लैकमेलिंग का आरोप, पुलिस ने दर्ज की FIR

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

 


इंदौर। 

मध्य प्रदेश के इंदौर में लव जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवती ने भोपाल निवासी बिलाल आजम पर बलात्कार और ब्लैकमेलिंग का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि बिलाल ने पहले उसका विश्वास जीतकर दोस्ती की, फिर शादी के लिए दबाव बनाया। युवती के इंकार करने पर उसने जबरन शारीरिक संबंध बनाए, वीडियो व न्यूड तस्वीरें लीं और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसका शोषण करता रहा।

यह है पूरा मामला
पीड़िता ने विजय नगर थाने में दर्ज FIR में बताया कि 2022 में वह इंदौर के एक कॉल सेंटर में काम करती थी। इस दौरान उसकी दोस्ती भोपाल निवासी बिलाल आजम से हुई। दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई और बिलाल ने शादी का प्रस्ताव रखा। युवती ने शादी के लिए मना कर दिया।

इसके बाद बिलाल ने कई बार उसे मनाने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं मानी, तो उसने 15 जून 2022 को पीड़िता के घर आकर जबरदस्ती की। इस दौरान उसने वीडियो और कई तस्वीरें भी लीं। इसके बाद वह इन वीडियो व तस्वीरों को इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता का लगातार शोषण करता रहा।

पीड़िता ने बताया कि बिलाल से पीछा छुड़ाने के लिए उसने इंदौर छोड़ दिया और बेंगलुरु में नौकरी करने लगी। लेकिन 2023 में कंपनी ने उसे फिर से इंदौर ट्रांसफर कर दिया। पीड़िता ने निरंजनपुर क्षेत्र में रहने का फैसला किया, लेकिन उसकी जानकारी बिलाल को लग गई।

बिलाल ने पीड़िता के घर में जबरदस्ती घुसकर उसे धमकाया और कहा कि उसके पास वीडियो व तस्वीरें अब भी मौजूद हैं। वह उन्हें वायरल कर देगा। इसी दौरान अक्टूबर 2023 में आरोपी ने पीड़िता के नाम पर पर्सनल लोन लिया और समय-समय पर उसके खाते से यूपीआई के जरिए पैसे ट्रांसफर करवाता रहा।

थाने के घेराव के बाद दर्ज हुई FIR
शुक्रवार को पीड़िता ने विजय नगर थाने में आरोपी बिलाल आजम के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। इस घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस से मांग की कि युवती का बयान फिर से लिया जाए और आरोपी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए।

लगभग एक घंटे तक चले धरना प्रदर्शन के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment