15 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

महासमुंद में सखी वन स्टॉप सेंटर के विभिन्न पदों पर सेवा प्रदाता चयन हेतु आवेदन आमंत्रित

OM Darpan

Jan 15, 2025 12:51 am 331 views
महासमुंद में सखी वन स्टॉप सेंटर के विभिन्न पदों पर सेवा प्रदाता चयन हेतु आवेदन आमंत्रित

महासमुंद। महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर, महासमुंद में दैनिक कार्यों के संचालन के लिए विभिन्न पदों पर सेवा प्रदाताओं के चयन हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पदों में केंद्र प्रशासक, पैरा लीगल कार्मिक/वकील, पैरा मेडिकल कार्मिक के 01-01 पद और सुरक्षा गार्ड/नाइट गार्ड के 03 पद शामिल हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास समीर पांडेय ने बताया कि इन पदों के लिए इच्छुक व पात्र आवेदक केवल पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट/कोरियर के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2025 निर्धारित की गई है। आवेदन पत्र जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला महासमुंद, पिन कोड-493445 के पते पर भेजा जाना अनिवार्य है। इसके अलावा, इस संबंध में विस्तृत जानकारी जिला महासमुंद की वेबसाइट या महिला एवं बाल विकास विभाग महासमुंद के सूचना पटल पर उपलब्ध है।

[pdf_embed url="https://omdarpan.com/storage/uploads/2025/01/10-jan-2025-se-16-jan-2025-varsh-20-omdarpna-11.pdf"]

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260915102226784

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 18