15 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को मिलेगा डेढ़ लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज, केंद्र सरकार का बड़ा कदम, अशवंत तुषार साहू ने केंद्र सरकार का जताया आभार

OM Darpan

May 22, 2025 07:33 am 440 views
सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को मिलेगा डेढ़ लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज, केंद्र सरकार का बड़ा कदम, अशवंत तुषार साहू ने केंद्र सरकार का जताया आभार

महासमुंद।

भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य और किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने केंद्र सरकार का धन्यवाद किया और इस दिशा में उठाए गए कदमों को सराहा। उन्होंने बताया कि अब सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को इलाज के लिए आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा। केंद्र सरकार ने इस सुविधा को लागू करने की घोषणा की है। राजपत्र में इस बारे में प्रकाशित आदेश को अब देशभर के राज्यों में लागू किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

घायलों के इलाज के लिए नया कदम केंद्र सरकार ने यह व्यवस्था की है कि सड़क दुर्घटनाओं में घायलों का इलाज अब कैशलेस होगा। यह सुविधा विशेष रूप से राज्य सरकारों द्वारा चयनित अस्पतालों में उपलब्ध कराई जाएगी। गजट प्रकाशन के अनुसार, प्रत्येक घायलों को इलाज के लिए डेढ़ लाख रुपये तक की राशि दी जाएगी, जो सीधे कैशलेस तरीके से अस्पतालों को प्रदान की जाएगी।

सड़क सुरक्षा पर ध्यान इस फैसले के बाद, छत्तीसगढ़ में अंतर्विभागीय लीड एजेंसी (सड़क सुरक्षा) के अध्यक्ष संजय शर्मा ने प्रदेशभर के कलेक्टर और एसपी को पत्र भेजकर घायलों के इलाज की व्यवस्था को सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने निर्देशित किया कि राजपत्र में प्रकाशित नियमों का पालन कड़ाई से किया जाए, और घायलों को समुचित इलाज मिलने तक निगरानी रखी जाए।

केंद्र सरकार का आदेश केंद्र सरकार ने 05 मई 2025 को गजट में इस फैसले की घोषणा की है, और इसके बाद, सड़क दुर्घटना पीड़ितों को दुर्घटना की तिथि से सात दिन के भीतर चयनित अस्पतालों में इलाज की सुविधा मिलेगी। यह इलाज कैशलेस होगा, और पीड़ितों को अधिकतम ₹1,50,000 तक का इलाज मुफ्त मिलेगा।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260915131044956

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 18