Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु के लिए रखा 30 घंटे से भी ज्यादा निर्जला व्रत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • हरितालिका तीज पर शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना कर महिलाओं ने तोड़ा व्रत

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

शुक्रवार को सुहागिन महिलाओं ने हरितालिका तीज का व्रत रखा, जिसमें उन्होंने 30 घंटे से भी ज्यादा समय तक अन्न-जल त्याग कर पूजा-अर्चना की। इस पर्व पर अविवाहित युवतियां भी उत्साहित रहीं। महिलाओं ने सुबह नदी और तालाब से मिट्टी लाकर भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश की प्रतिमा बनाकर घर में विधिवत पूजा की। शाम को सोलह श्रृंगार कर सुहागिन महिलाओं ने भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करते हुए पति की दीर्घायु की कामना की। इस दौरान चार पहर पूजा-अर्चना की गई और रात भर भजन-कीर्तन और जागरण का सिलसिला चलता रहा।

शनिवार सुबह, पूजा विसर्जन के बाद महिलाओं ने अन्न-जल ग्रहण कर व्रत का समापन किया। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर मनाए गए इस पर्व में महिलाओं ने श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ व्रत का पालन किया।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment