दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में विधायक गजेंद्र यादव ने चंद्रशेखर आजाद हायर सेकेंडरी स्कूल नयापारा में स्कूल की बच्चियों से संवाद किया। उन्होंने बच्चियों से दैनिक जीवन में पौष्टिक एवं संतुलित आहार लेने का वचन लिया, ताकि शारीरिक और मानसिक विकास में किसी प्रकार की समस्या न हो।
‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में गजेंद्र यादव ने बच्चियों को मौसम के अनुरूप फल एवं सब्जियों में मिलने वाले पोषक तत्वों की जानकारी दी और उन्हें अच्छा भोजन लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर गयानगर की पांच नन्हीं बच्चियों को विभाग की ओर से पोषण आहार किट भी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के दौरान बच्चियों ने मेहंदी, पेंटिंग और रंगोली के माध्यम से सुंदर चित्र उकेरते हुए ‘बेटी बचाओ’ का संदेश दिया। विधायक गजेंद्र यादव ने इन रचनात्मक गतिविधियों का अवलोकन किया और बच्चियों की चित्रकारी की सराहना की। बच्चियों को पोषक मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया।
स्वास्थ्य और शिक्षा पर संवाद एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग शहरी के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में गजेंद्र यादव ने बच्चियों से स्वास्थ्य और शिक्षा पर संवाद किया। उन्होंने बच्चियों से विद्यार्थी जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ पौष्टिक आहार, स्वच्छता, और सही खानपान अपनाने पर जोर दिया, ताकि उनका शरीर स्वस्थ रह सके। बड़ी संख्या में उपस्थित बच्चियों को संतुलित आहार अपनाने हेतु प्रेरित किया गया।
रंगोली और पेंटिंग से दिया ‘बेटी बचाओ’ संदेश कार्यक्रम में स्कूल की बच्चियों ने अपने हाथों पर मेहंदी लगाकर और रंगोली व पोस्टर बनाकर ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का संदेश दिया। विधायक गजेंद्र यादव ने इन गतिविधियों का अवलोकन किया और बच्चियों की रचनात्मकता की प्रशंसा की। कार्यक्रम में पार्षद जमुना साहू, चमेली साहू, मनीष साहू, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य भूपेंद्र यादव, प्रिंसिपल नंदिनी वर्मा, महिला एवं बाल विकास विभाग से अनीता सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाएं उपस्थित रहीं।










