Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

कृषि उपज मंडी में अवैध 8% दलाली से किसानों का शोषण: विधायक ललित चंद्राकर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)। 

दुर्ग ग्रामीण के विधायक ललित चंद्राकर ने कृषि उपज मंडी में फल और सब्जी उत्पादक किसानों से वसूली जा रही अवैध दलाली को लेकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने मुख्य सचिव और प्रबंध संचालक, कृषि उपज विपणन मंडी बोर्ड को पत्र लिखकर अवैध दलालों से किसानों को तुरंत राहत दिलाने की गुहार लगाई है।

ललित चंद्राकर का कहना है कि मंडी अधिनियम में दलाली का कोई प्रावधान नहीं है, फिर भी किसानों से 8% दलाली कमीशन अवैध रूप से वसूला जा रहा है। इस अवैध वसूली से न केवल किसानों का शोषण हो रहा है, बल्कि इससे सब्जी और फल की कीमतें भी बढ़ रही हैं, जिससे आम जनता महंगाई की मार झेलने को मजबूर हो रही है। चंद्राकर ने आगे कहा कि अवैध दलालों के खिलाफ किसानों ने पहले भी विरोध प्रदर्शन किया था, लेकिन इस समस्या का समाधान अब तक नहीं हो सका है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि किसानों का शोषण तत्काल रोका जाना चाहिए और इस दिशा में ठोस और सार्थक कदम उठाए जाने चाहिए ताकि किसानों को लाभ मिल सके और आम जनता महंगाई से राहत पा सके।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment