Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

मनखे-मनखे एक समान” के प्रेरणा स्रोत बाबा गुरु घासीदास जयंती पर विधायक ललित चंद्राकर ने की पूजा-अर्चना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र के ग्राम पीसेगांव, कोलिहापुरी में आयोजित बाबा गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। उन्होंने जैतखाम गुरुगद्दी और बाबा गुरु घासीदास जी के तैल चित्र पर पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही प्रदेशवासियों को जयंती की शुभकामनाएं दीं।

 

बाबा के विचार आज भी प्रासंगिक
विधायक ललित चंद्राकर ने कहा, “बाबा गुरु घासीदास जी का जीवन दर्शन और विचार मूल्य आज भी प्रासंगिक हैं और सम्पूर्ण मानव जाति के लिए अनुकरणीय हैं। उन्होंने ‘मनखे-मनखे एक समान’ का प्रेरक संदेश देकर समानता और मानवता का पाठ पढ़ाया। उनका जीवन हमें समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की प्रेरणा देता है।”

समाज सुधार में बाबा का योगदान
इस कार्यक्रम में विधायक ने बाबा गुरु घासीदास जी के समाज सुधारक और आध्यात्मिक जागरण के प्रतीक के रूप में योगदान को सराहा। उन्होंने कहा कि बाबा ने गरीबों, दलितों और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए अपने जीवन को समर्पित किया।

सामूहिक उपस्थिति ने बढ़ाई शोभा
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य माया बेलचंदन, जनपद सदस्य विक्की मिश्रा, सरपंच ज्वाला प्रसाद देशमुख, उपसरपंच मनसा देशलहरे, रजऊ राम देशलहरे, रामप्रसाद आगेश्वर देशलहरे, बाबूलाल देशलहरे, सरस्वती योगराज, सागर दुष्यंत, राहुल हिना, पूजा देशलहरे, भारती देशलहरे, रचना देशलहरे और लखन लाल बंजारे सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

इसके अलावा, अध्यक्ष महेंद्र गायकवाड, उपाध्यक्ष सुखसागर बांधे, रवि डहरिया, शिव डहरिया, दिनेश बांधे, घनश्याम घीरि, चुनेश्वर बांधे, डोमेन्द्र बांधे, मनोज डेहरे, टोमन डेहरे और संजीव डेहरे ने भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment