Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

स्वच्छता की सेवा पखवाड़ा में सांसद विजय बघेल और विधायक ललित चंद्राकर ने दी प्रेरणा, सम्मानित किए स्वच्छता मित्र

स्वच्छता सेवा पखवाड़ा 2024

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

स्वच्छता सेवा पखवाड़ा 2024स्वच्छता सेवा पखवाड़ा 2024

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

रिसाली में आयोजित “स्वच्छता ही सेवा” पखवाड़ा कार्यक्रम में सांसद विजय बघेल, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर और महापौर शशि सिन्हा ने सक्रिय भागीदारी की। इस अवसर पर सांसद बघेल ने अपने संबोधन में कहा, “हमारी ही लापरवाही के कारण आस-पास कचरों का ढेर लग रहा है। पहले निगम का सफाई बजट 70 लाख था, जो अब 6 करोड़ तक पहुँच गया है। अगर हम सजग हो जाएं तो यह राशि कम हो सकती है, और इसे शहर के विकास में लगाया जा सकता है।”

विधायक ललित चंद्राकर ने कहा, “स्वच्छ शरीर में स्वस्थ मन का निवास होता है। आज भारत 12वें स्थान से ऊपर उठकर विश्व में 5वें क्रम पर है। प्रधानमंत्री हमारे देश की संस्कृति और सभ्यता को विश्वपटल पर रख रहे हैं। स्वच्छता अभियान को उच्च शिखर पर ले जाने का प्रयास जारी है।”

इस कार्यक्रम के अंतर्गत सांसद और विधायक ने विजेता प्रतिभागियों और स्वच्छता मित्रों को सम्मानित किया। इस अवसर पर महापौर शशि सिन्हा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। अन्य उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में सभापति केशव बंछोर, नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, सांसद प्रतिनिधि दीपक पप्पू चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र शेण्डे, और अन्य सदस्य शामिल थे।

पाम्पलेट का विमोचन:

ब्रांड एम्बेसडर कुवर नरेंद्र द्वारा प्रकाशित “स्वच्छता अपनाओ” पाम्पलेट का विमोचन सांसद और विधायक ने किया। इस दौरान निगम ने उल्लेखनीय कार्य करने वाले ब्रांड एम्बेसडर डी.पी. देशमुख, डॉ. सोनाली चक्रवर्ती, अशोक महेश्वरी, प्रदीप साहू को सम्मानित किया। घर पर गीले कचरे का निष्पादन कर खाद बनाने वाले राम सुजान वर्मा को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

सेल्फी कार की प्रशंसा:

सांसद विजय बघेल और विधायक ललित चंद्राकर ने नगर पालिक निगम रिसाली द्वारा तैयार कंडम कार को सेल्फी कार बनाने की प्रशंसा की और कार में बैठकर सेल्फी भी लिया।

अतिथियों ने निगम में बेहतर कार्य करने वाले सफाई मित्र शीतल साहू, खुबलाल कोसरे, मान सिंह देशलहरे, कमलेश, गजानंद चंदेला, राजूलाल, गैंदूराम बांधे, कृपाराम, किरण बाई, सुशीला बाई, जहानीत साहू, गंगा बाई, दौलतराम, गोपाल पाल, रामेश्वर डहरिया को प्रमाण पत्र और स्वच्छता किट देकर सम्मानित किया। इसी प्रकार, विजेता प्रतिभागियों में शिखा साहू, दीपिका देवांगन, मेघा ढीमर, ऐश्वर्या साहू, यमन, श्रीवास, चित्रा, सुंदर, आयरा सिद्धकी, निधि डहरे, चेतन निर्मलकर, शीतल साहू, जीतेश देवांगन, वंदिता गेण्ड्रे, अरविन्द कुमार, प्रियंका साहू, निखिल यशवर्धन, हेमचंद, निधि, वासिनी, प्रियल, श्रीवास, एन रभा, समरप्रित सिन्हा, उवर्शी साहू, दामिनी, तानी साहू, कशिश, वैभवी मिश्रा, वैभवी साहू, अस्मिथ, चंचल साहू, तनुजा साहू, और वियामिनी को पुरस्कृत किया गया।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment