



omdarpanprmot-01
omdarpanprmot-02
omdarpanprmot-03
omdarpanprmot-04
बीजापुर।
बीजापुर के नया बस स्टैंड स्थित सब्जी मार्केट (मावली मार्केट) में अज्ञात हमलावरों ने एक बुजुर्ग की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी। यह घटना कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है, क्योंकि यह स्थान सिटी कोतवाली से महज 300 मीटर की दूरी पर स्थित है।
घटना की पुष्टि डीएसपी तुलसी लेकाम ने की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है, और पुलिस इस मामले में हर संभावित दिशा में जांच कर रही है।
यह मामला बीजापुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां पर घटित हुई इस घटना ने स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश पैदा कर दिया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और दोषियों को पकड़ने की तत्परता पर जनता की नजर बनी हुई है।





