Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सेक्टर 9 हनुमान मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भिलाई  (रोहितास सिंह भुवाल)।

 भिलाई के छत्तीसगढ़ इस्पात नगरी में स्थित प्रसिद्ध फुरमानुक सेक्टर 9 हनुमान मंदिर में 22 अक्टूबर 2024, दिन मंगलवार को संगीतमय सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन शाम 6 बजे से मंदिर परिसर में शुरू होगा, जिसमें भक्तों को खिचड़ी प्रसाद का वितरण भी किया जाएगा। इस भक्तिमय आयोजन में सभी भक्तजनों को सादर आमंत्रित किया गया है।

इस मंदिर में दर्शन के लिए दूर-दूर से भक्त आते हैं और विशेष तौर पर मंगलवार और शनिवार के दिन यहां हजारों की संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। इसी परंपरा को जारी रखते हुए भक्तों द्वारा यहां सत्यनारायण भगवान की कथा एवं खिचड़ी हलवा का प्रसाद वितरण करवाया जाता है। इस आयोजन में हिमांशु मिश्रा (मुख्य संरक्षक), चौहान ग्रीन वैली के मुख्य पुजारी दीपक शर्मा, और युवा साथी का विशेष योगदान है। ये सभी समिति के प्रमुख सदस्यों के नेतृत्व में प्रत्येक मंगलवार को भोग प्रसाद वितरण का आयोजन करते हैं।

आयोजन में सहयोग करने के इच्छुक भक्त 9752348510 पर संपर्क कर सकते हैं। श्री केशरी नंदन हनुमंत कृपा सेवा समिति भिलाई द्वारा आयोजित इस संगीतमय सुंदरकांड पाठ एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम में सभी भक्तों का स्वागत है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment