Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

जिला अस्पताल दुर्ग में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

 

कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में जिला अस्पताल दुर्ग के शिशु रोग विभाग में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शिशु रोग विभाग द्वारा अस्पताल के टीकाकरण स्टाफ, एनआरसी स्टाफ, एसएनसीयू स्टाफ, मितानिन और गार्ड की उपस्थिति में विशेष सत्र आयोजित किए गए।

शिशु रोग विभाग के प्रमुख डॉ. आर.के. मल्होत्रा, डीईआईसी इंचार्ज और शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. मित प्रसाद, तथा एसएनसीयू इंचार्ज शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. वाय किरण ने नवजात शिशु देखभाल, स्तनपान, टीकाकरण, एंटीबायोटिक के उपयोग और जन्मजात विकारों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला चिकित्सालय दुर्ग में 18 बेड की एसएनसीयू सुविधा है, जिसमें हर महीने करीब 170 बच्चों का इलाज होता है। साथ ही, जिला चिकित्सालय में प्रति माह लगभग 700 डिलीवरी होती हैं।

सिविल सर्जन डॉ. हेमंत साहू ने इस अवसर पर बच्चों में होने वाले रोगों और उनके निदान के बारे में जानकारी दी और सभी उपस्थित लोगों को जागरूक किया। इस कार्यक्रम में सभी इंचार्ज सिस्टर्स के साथ ममता शर्मा, मंजू नागरे, उषा गुप्ता और अनीता वर्मा भी मौजूद थीं।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment