8 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मैसूर से दरभंगा जा रही बागमती एक्सप्रेस चेन्नई के पास मालगाड़ी से टकराई, आग लगने से 19 घायल

शेयर करें

OM Darpan

Oct 12, 2024 06:36 am 227 views
मैसूर से दरभंगा जा रही बागमती एक्सप्रेस चेन्नई के पास मालगाड़ी से टकराई, आग लगने से 19 घायल
चेन्नई। शुक्रवार रात 8:50 बजे तमिलनाडु के तिरुवल्लूर के कावराईपेट्टई रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ा रेल हादसा हुआ, जब मैसूर से बिहार के दरभंगा जा रही बागमती एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12578) एक खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई। इस टक्कर के बाद ट्रेन के दो डिब्बों में आग लग गई और धुआं उठने लगा। इस दुर्घटना में 19 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, घटना के बाद रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने का कार्य शुरू कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार, हादसे से पहले यात्रियों को ट्रेन में एक गंभीर झटका महसूस हुआ, जिसके बाद ट्रेन लूप लाइन में खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई। इस टक्कर के कारण ट्रेन के छह डिब्बे पटरी से उतर गए। हालांकि, इस दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई, लेकिन कुछ यात्रियों के घायल होने की पुष्टि हुई है। घायलों के इलाज के लिए मेडिकल रिलीफ वैन और रेस्क्यू टीम को चेन्नई सेंट्रल से तुरंत रवाना किया गया। मौके पर दक्षिण रेलवे के जीएम और चेन्नई डिवीजन के डीआरएम समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे हैं। राहत-बचाव कार्य अभी भी जारी है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। हेल्पलाइन नंबर जारी रेलवे प्रशासन ने यात्रियों और उनके परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, ताकि घटना की जानकारी ली जा सके। लोग 04425354151 और 04424354995 पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। रेलवे अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261008133035718

विज्ञापन

Advertisement