15 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

अहमदाबाद: प्राथमिक विद्यालय में छात्रा से छेड़छाड़

OM Darpan

Sep 22, 2024 11:23 pm 199 views
  • सख्त कार्रवाई की मांग

अहमदाबाद।

बोटाद जिले के एक गांव के प्राथमिक विद्यालय में एक छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। यह घटना स्कूल के एक शिक्षक द्वारा अपने ऑफिस में छात्रा को बुलाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने की है। छेड़छाड़ करते हुए किसी ने छुपकर वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया।

यह वीडियो वायरल होने के बाद पूरे गांव में हंगामा मच गया और देखते ही देखते गाँव के लोग सड़कों पर उतर आये। लोगों ने शिक्षक को सजा देने की मांग करते हुए बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

वीडियो वायरल होने के तत्क्षण, शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया और अभिभावकों ने शिक्षक आनंद कुमार जानी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कारवाई करते हुए 32 वर्षीय शिक्षक आनंद कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तारी के बाद, छात्रा के परिवार और अन्य अभिभावकों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। शिक्षक आनंद कुमार जनवरी 2019 से इस स्कूल में कार्यरत था। अभिभावकों की शिकायत की बुनियाद पर, बोटाद पुलिस ने शिक्षक आनंद कुमार जानी को गिरफ्तार कर लिया है।

शिक्षक के दुर्व्यवहार का वीडियो देखकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। गांव की महिलाओं ने शिक्षक के खिलाफ प्रदर्शन किया और बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ भावनगर-राजकोट हाईवे रोड पर उत्पात मच गया।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260915112317467

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 3 / 112