15 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नागपुर में पवार क्षत्रिय महासभा की नई कार्यकारिणी का भव्य शपथग्रहण समारोह सम्पन्न

OM Darpan

Mar 24, 2025 03:55 am 622 views
नागपुर में पवार क्षत्रिय महासभा की नई कार्यकारिणी का भव्य शपथग्रहण समारोह सम्पन्न

नागपुर

राष्ट्रीय पवार क्षत्रिय महासभा के इतिहास में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया जब नागपुर के कुकडे लेआउट में आज, दिनांक 23 मार्च 2025 को, मनोनीत कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह गरिमामयी माहौल में संपन्न हुआ। इस आयोजन ने समाज में एक नई ऊर्जा और एकजुटता का संचार किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

इस ऐतिहासिक अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नन्दलाल चौधरी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बसंत बिसेन सहित सात सदस्यों ने अपने-अपने पदों की शपथ ली। समारोह का वातावरण अत्यंत भावनात्मक और प्रेरणादायक रहा, जहाँ परंपरा, नेतृत्व और समाजसेवा का अनूठा संगम देखने को मिला।

इस अवसर पर देशभर से पधारे पवार क्षत्रिय संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी, वरिष्ठ समाजसेवी और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की। विशेष रूप से छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा, बैतूल, जबलपुर, सिवनी, बालाघाट और रायपुर से समाज के प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता दर्ज कराई।

समारोह में अजय भगत, पवार क्षत्रिय समाज गुढ़ियारी रायपुर के अध्यक्ष धनेश बिसेन, तथा भिलाई संगठन से अध्यक्ष भागवत देशमुख अपनी कार्यकारिणी सहित उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लगभग 200 सामाजिक बंधु साक्ष्य रूप में मौजूद रहे, जिन्होंने इस ऐतिहासिक क्षण को अपनी उपस्थिति से गौरवान्वित किया।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260915062055319

विज्ञापन

Advertisement