अलीराजपुर में अवैध मदिरा का भंडाफोड़, 13 लाख की शराब जब्त
OM Darpan
Jul 30, 2024 04:49 am
176 views
30 Jul 2024
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई में रायछा के मकान से 189 पेटी अवैध मदिरा पकड़ी गई
अलीराजपुर: कलेक्टर अभय अरविंद बेडेकर और जिला आबकारी अधिकारी धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया के दिशा-निर्देश में आबकारी विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर रायछा में स्थित एक मकान की तलाशी लेकर अवैध मदिरा की भारी मात्रा जब्त की गई। मकान की जांच के दौरान विभिन्न ब्रांडों की कुल 189 पेटियां शराब की जब्ती की गई, जिसमें माउंट 6000 बीयर केन की 47 पेटियां, लंदन प्राइड की 19 पेटियां, MD की 16 पेटियां, गोवा की 55 पेटियां, सिग्नेचर की 5 पेटियां, ब्लेंडर प्राइड की 6 पेटियां, रिट्ज की 6 पेटियां, मैजिक मूमेंट की 2 पेटियां, रॉयल चैलेंज की 7 पेटियां, अमेरिकन प्राइड की 1 पेटी, ऑल सीज़न की 6 बॉटल्स, हंटर बीयर केन की 9 पेटियां, और किंगफिशर की 10 पेटियां शामिल हैं। इस कार्रवाई में कुल 50 बल्क लीटर से अधिक मदिरा जब्त की गई। मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) और 34(2) के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। सहायक जिला आबकारी अधिकारी जी एस रावत और जी एस धुंध के नेतृत्व में आबकारी टीम ने इस सफल छापेमारी को अंजाम दिया। टीम के अन्य सदस्यों में आबकारी उपनिरीक्षक गंभीर सिंह वास्कले, मोहित बिरला, आरक्षक कालूसिंह बघेल, हितेंद्र चावड़ा, विवेक बर्दे, और मनीष भयडिया ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया। इस कार्रवाई की अनुमानित कीमत 13 लाख रुपये है।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन