मटियाला में कचरा बीनने वाले श्रमिकों को मिले नमस्ते कार्ड, अठावले ने बांटे आयुष्मान कार्ड
OM Darpan
Sep 05, 2026 12:42 am
238 views
05 Sep 2026
-
नजफगढ़ जोन के 300 से अधिक श्रमिकों को मिले नमस्ते और आयुष्मान कार्ड, मशीनीकृत स्वच्छता को बढ़ावा देने पर जोर
300 से अधिक श्रमिकों की भागीदारी
नजफगढ़ जोन के 300 से अधिक कचरा बीनने वाले श्रमिकों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की इस केंद्रीय योजना के जरिए सीवर, सेप्टिक टैंक और कचरा बीनने वाले कर्मियों को सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा लाभों से जोड़ा जा रहा है।खत्म होगी जोखिमपूर्ण मैनुअल सफाई
नमस्ते योजना का मुख्य लक्ष्य देशभर में जोखिमपूर्ण मैनुअल सफाई की प्रथा को समाप्त करना है। इसके तहत व्यावसायिक सुरक्षा, कौशल विकास और स्वच्छता कार्यों के मशीनीकरण पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है ताकि श्रमिकों को जोखिम से बचाया जा सके।जरूरी खबरें
विज्ञापन
