चलती ट्रेन से गिरे दो यात्री, दो की मौत, तीन घायल
OM Darpan
Jul 27, 2024 01:18 am
231 views
27 Jul 2024
बीना रेलवे स्टेशन के पास हुआ हादसा
सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बीना के पास एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जब चलती ट्रेन में गेट पर बैठे दो युवक नीचे गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई। इस घटना में तीन अन्य व्यक्ति भी घायल हो गए।हादसे का कारण: वेंडर का गिरा चाय का थर्मस
शुक्रवार सुबह 7 बजे, गोरखपुर से पुणे जाने वाली ट्रेन क्रमांक 15029 में एक वेंडर के हाथ से गर्म चाय का थर्मस गिर जाने के कारण अफरा-तफरी मच गई। करौंदा मुहासा रेलवे स्टेशन के पास यह दुर्घटना घटी, जब गेट पर बैठे दो यात्री चलती ट्रेन से नीचे गिर गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।घायल यात्रियों की स्थिति
इस हादसे में तीन लोग गर्म चाय से बुरी तरह झुलस गए। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस बीना मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए बीना सिविल अस्पताल भेजा गया। घायलों में से एक मरीज की हालत गंभीर होने के कारण उसे सागर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन