Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

जैरी कोशी की तस्वीरों में दिखेगा ‘प्रकृति का श्रृंगार’

Jerry Koshy

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Jerry Koshy Jerry Koshy

रायपुर।

राजधानी रायपुर के महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय स्थित संस्कृति भवन की कला वीथिका में 25 और 26 अप्रैल 2026 को छायाचित्रों की विशेष प्रदर्शनी “स्नैपशॉट स्टोरीज” का आयोजन किया जा रहा है। ‘प्रकृति के श्रृंगार’ विषय पर आधारित इस प्रदर्शनी में पूर्व बैंकर और फोटोग्राफर जैरी कोशी द्वारा कैमरे में कैद किए गए शानदार प्राकृतिक नजारों को प्रदर्शित किया जाएगा। प्रदर्शनी का उद्घाटन 25 अप्रैल की शाम 5 बजे पंजाब नेशनल बैंक के सेवानिवृत्त महाप्रबंधक वी. श्रीनिवास और जाने-माने फोटोग्राफर राजेश स्वर्णकार करेंगे।

बैंकिंग सेवा से लेकर फोटोग्राफी तक का सफर

प्रदर्शनी के आयोजक जैरी कोशी एक पूर्व बैंकर हैं। उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक में अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं। मूल रूप से भिलाई से ताल्लुक रखने वाले जैरी कोशी ने अपनी शिक्षा से लेकर नौकरी तक के सफर में छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। बैंक में सेवा के दौरान उन्होंने लंबे समय तक रायपुर की जनता को भी अपनी सेवाएं दीं। सेवानिवृत्ति के बाद भी वे रायपुर और भिलाई से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।

एडवेंचर के शौकीन, बाइक और साइकिल से नाप चुके हैं लेह

नौकरी के दौरान हुए तबादलों और यात्राओं ने जैरी कोशी की अवलोकन शक्ति को निखारा, जिसे उन्होंने तस्वीरों के जरिए मूर्त रूप दिया। उन्हें हमेशा से मोटर साइकिलिंग का शौक रहा है। वे अपनी बाइक से हजारों किलोमीटर की यात्रा कर चुके हैं। 1996 में उन्होंने भिलाई-लेह-भिलाई की 4500 किलोमीटर की महत्वाकांक्षी यात्रा की थी। हाल ही में उन्होंने लेह-मनाली साइकिल यात्रा में भी हिस्सा लेकर अपनी दृढ़ इच्छा-शक्ति का परिचय दिया।

प्रकृति और कवि हृदय का अनूठा संगम

बैंकिंग कार्यों की व्यस्तता के बीच भी उनका फोटोग्राफी के प्रति प्रेम बढ़ता रहा। कवि हृदय होने के कारण उनका स्वाभाविक रुझान प्रकृति की ओर रहा। उगते सूरज और ढलती शामों के बीच झांकते प्राकृतिक नजारे उनकी फोटोग्राफी का मुख्य लक्ष्य बन गए।

आयोजकों के अनुसार, “स्नैपशॉट स्टोरीज” केवल एक छायाचित्र प्रदर्शनी नहीं है, बल्कि यह जैरी कोशी के पूरे जीवन की एक झांकी है, जिसमें उनके जीवन की जिज्ञासा, जुनून और दृढ़ संकल्प स्पष्ट रूप से झलकता है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow