Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

थाना भेज्जी क्षेत्र में हत्या के मामले में 6 महीने से फरार नक्सली गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpan-add
previous arrow
next arrow

  • 219 वाहिनी सीआरपीएफ और जिला पुलिस बल की संयुक्त कार्रवाई में मिली सफलता, अन्य नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी

सुकमा (कौशल संदुजा)। थाना भेज्जी क्षेत्र में पिछले 6 महीनों से फरार चल रहे एक नक्सली आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार नक्सली, कवासी हिड़मा (34 वर्ष), मुरिया निवासी ग्राम भण्डारपदर, थाना भेज्जी, जिला सुकमा (छत्तीसगढ़), हत्या के एक मामले में वांछित था।

15 अगस्त 2024 को, जिला पुलिस बल और 219 वाहिनी सीआरपीएफ की संयुक्त पुलिस पार्टी ने एरिया डोमिनेशन अभियान के दौरान कोत्ताचेरू-भण्डारपदर के मध्य जंगल में आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। कवासी हिड़मा और उसके नक्सली साथियों पर भण्डारपदर में विद्युत कार्य के लिए गए पोड़ियाम जोगा की हत्या का आरोप है, जिसे धारदार हथियार से वार कर मारा गया था।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को 16 अगस्त 2024 को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस सफलता में 219 वाहिनी सीआरपीएफ और जिला पुलिस बल की अहम भूमिका रही है। अन्य नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में विशेष अभियान जारी है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment