Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

एक करोड़ के इनाम की नक्सली महिला सुजाता गिरफ्तार; तीन दशक से फैला रही थी आतंक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

जगदलपुर (कौशल संदुजा)।

तेलंगाना राज्य के महबूबनगर में एसआईबी (स्पेशल इंटेलिजेंस ब्यूरो) की टीम ने बस्तर में आतंक मचाने वाली महिला नक्सली सुजाता को गिरफ्तार किया है। सुजाता पर एक करोड़ का इनाम था, जो उसकी खतरनाक गतिविधियों को दर्शाता है।

जानकारी के अनुसार, सुजाता दुर्दांत नक्सली किशन की पत्नी हैं, जो पिछले तीन दशकों से तेलंगाना, बंगाल और बस्तर क्षेत्र में सक्रिय रही हैं। डीकेएसजेडसी के सचिव रामन्ना की मृत्यु के बाद, नक्सलियों के शीर्ष नेताओं ने सुजाता को बस्तर का प्रभारी नियुक्त किया था।

सुजाता, जिसे उर्फ मेनी बाई और जानकी के नाम से भी जाना जाता है, केंद्रीय समिति की सदस्य और साउथ सब जोनल ब्यूरो की इंचार्ज हैं। उनका अधिकांश समय बस्तर के जंगलों में व्यतीत होता था। सुजाता बस्तर के अंदरूनी इलाकों की जानकारी रखती थीं और बीजापुर के तर्रेम थाना के भट्टीगुड़ा, तुमलपाट और मीनागुट्टा के जंगलों में अक्सर देखी जाती थीं।

बुधवार को तेलंगाना पुलिस ने महबूबनगर से सुजाता को गिरफ्तार किया।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment